Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं अर्शी खान, बोलीं- मेरा सपना सच हो रहा

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (12:41 IST)
टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस अर्शी खान अब बड़े पर्दे पर भी धमाल मचाने वाली हैं। अर्शी खान फिल्म 'त्राहिमाम' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके सपने आखिरकार सच हो रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार अर्शी खान ने कहा, बॉलीवुड फिल्में करना मेरा सपना था और अब जब यह सच हो रहा है, मैं बहुत नर्वस हूं। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि यह हो रहा है और इसके बारे में सोचकर मैं भावुक हो जाती हूं। मैं इसके लिए धन्य और उत्साहित भी महसूस करती हूं।
 
अर्शी खान की डेब्यू फिल्म का निर्देशन दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया है। इस फिल्म में पंकज बेरी, राजू खेर और आदि ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 
 
फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अर्शी ने कहा, दर्शकों को मेरा बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा। मैं चंपा नाम की एक गांव की लड़की की भूमिका निभा रही हूं। यह एक खूबसूरत कहानी के साथ एक महिला उन्मुख फिल्म है।
 
बता दें कि अर्शी खान विश, इश्क मेंमरजावां और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रही थीं। अर्शी खान की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments