Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस फिल्म में अर्जुन कपूर निभाएंगे जासूस का किरदार

इस फिल्म में अर्जुन कपूर निभाएंगे जासूस का किरदार
अजय देवगन के साथ फिल्म रेड बनाने वाल बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार गुप्ता इन दिनों क्राइम ड्रामा फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी।


फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है। ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस की सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर। 
कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बने और फिर मेजर। वर्ष 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाए कुख्यात आतंकी को पकड़वाया था।
 
राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की माँ और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं। इंडियाज मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नुसरत भरूचा की हुई सलमान खान के कैंप में एंट्री, आएंगी इस फिल्म में नजर