Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, लिखा- प्लीज वापस आ जाओ ना…

मां को याद कर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, लिखा- प्लीज वापस आ जाओ ना…
, शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (13:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी मां को याद करके पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अर्जुन ने एकबार फिर अपनी मां मोना कपूर को याद कर बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। दरअसल अर्जुन की मां मोना कपूर की पुण्यतिथि थी और इसी दौरान उन्होंने अपनी मां को याद कर यह पोस्ट लिखा।

 
अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीबी थे। अर्जुन कपूर की पहली फिल्म की रिलीज के पहले ही उनकी मां का निधन 9 साल पहले हो गया था। मां की पुण्यतिथि पर अर्जुन कपूर ने बेहद इमोशनल होते हुए मां की एक तस्वीर शेयर की है। 
 
इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 9 साल हो गए, ये सही नहीं है, मैं आपको मिस करता हूं मां प्लीज वापस आ जाओ ना… मैं मिस करता हूं आपका मेरे लिए चिंता करना, मेरी फिक्र करना, मैं मिस करता हूं मेरे फोन पर आपका नाम जब आप मुझे कॉल करती थीं, मैं मिस करता हूं घर आना और आपको देखना… मां आपकी हंसी मिस करता हूं, मैं आपकी महक को मिस करता हूं, मैं आपका अर्जुन बुलाना मिस करता हूं, आपकी आवाज मेरे कानों में गूंजती है।
 
उन्होंने आगे लिखा, मॉम मैं आपको सच में मिस करता हूं, उम्मीद करता हूं आप जहां हो, अच्छी हो। मैं कोशिश कर रहा हूं ठीक रहने की। कई दिन मैं मैनेज कर लेता हूं लेकिन मैं आपको मिस करता हूं… वापस आ जाओ ना।
 
मौना बोनी कपूर की पहली वाइफ थीं और दोनों ने 1983 में शादी रचाई थी। साल 1996 में दोनों अलग हो गए। बोनी कपूर से मोना को दो बच्चे हुए अर्जुन कपूर और अंशुला है। साल 2012 में अर्जुन कपूर फिल्म 'इश्कबाज' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे थे कि उससे पहले ही उनकी मां ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

40 की उम्र में भी बेहद फिट हैं श्वेता तिवारी, तस्वीरों में एब्स फ्लॉन्ट करती आईं नजर