Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अर्जुन कपूर ने हल्क जैसी बॉडी बनाकर पोस्ट की फोटो, मलाइका अरोरा ने किया यह कमेंट

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद से अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए अर्जन जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।


इस फिल्म के अर्जुन ने अपने लुक के साथ-साथ अपनी बॉडी में भी जबरदस्त बदलाव लाए हैं। अपनी पीरियड ड्रामा पानीपत के लिए अर्जुन ने टोंड बॉडी बनाई है और इसकी झलक अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है। तस्वीरों में अर्जुन की हल्क जैसी बॉडी देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके। 
 
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक डिम लाइट में है जिसमें अर्जुन शर्टलेस होकर सोफे पर बैठे दिख रहे हैं। इसमें उनकी शानदार टोन्ड बॉडी और बड़ी मसल्स देखी जा सकती हैं। अपनी बॉडी फ्रेम को अर्जुन ने फिल्म के लिए कितना ब्रॉड कर लिया है वह इस फोटो में साफ दिखाई देता है। 
 
वहीं दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है, जिसे देखकर लग रहा है कि यह वर्क आउट के दौरान उस समय ली गई थी जब अर्जुन अपनी बॉडी फ्रंट मिरर में चेक कर रहे थे। इस फोटो के शेड उनकी मसल्स को हाइलाइट करते दिखे। अर्जुन ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'वॉरीयर मोड ऑन।'

अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों पर 2.5 लाख से ज्यादा लाइक और 1300 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा ने भी उनके फोटो पर प्रतिक्रिया दी और तस्वीर पर बाइसेप्स का इमोजी पोस्ट किया है। 
 
फिल्म 'पानीपत' की बात करें तो इसमें अर्जुन के साथ ही संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments