Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एक विलेन 2 में अर्जुन कपूर की एंट्री, जॉन अब्राहम से लेंगे टक्कर लेंगे

एक विलेन 2 में अर्जुन कपूर की एंट्री, जॉन अब्राहम से लेंगे टक्कर लेंगे
, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (09:05 IST)
मोहित सूरी और एकता कपूर इन दिनों एक विलेन का दूसरा भाग एक विलेन 2 नाम से बना रहे हैं। मोहित के प्रिय अभिनेता आदित्य राय कपूर ने यह फिल्म छोड़ सभी को चौंका दिया क्योंकि मोहित और आदित्य ने कई फिल्में साथ में की है। 
 
आदित्य ने यह मौका गंवाया और अर्जुन कपूर ने कमाया। खबर है कि अर्जुन कपूर की फिल्म में एंट्री हो गई है और वे जॉन अब्राहम से ‍एक विलेन 2 में टक्कर लेते नजर आएंगे। 
 
वैसे भी अर्जुन को इस समय फिल्मों की सख्त जरूरत है क्योंकि बोनी कपूर के बेटे की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाजुक रही हैं। 
 
मोहित और अर्जुन भी 'हाफ गर्लफ्रेंड' में साथ काम कर चुके हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से जानते हैं। 
 
एक विलेन 2014 में रिलीज हुई थी। रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें अभिनय के हुनर दिखाए थे। म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था और इसकी वजह से फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबर कर ट्रेड पंडित को हैरान कर दिया था। 
 
देखना ये है कि क्या जॉन-अर्जुन भी सिद्धार्थ-रितेश की तरह जादू पैदा कर पाते हैं। एक विलेन 2 में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Shri Krishna 20 August Episode 110 : प्रद्युम्न जन्म कथा, शिवजी की तपस्या भंग करने हेतु माता पार्वती नहीं देती हैं आज्ञा