Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अरबाज खान रचाने जा रहे हैं 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग शादी!

अरबाज खान रचाने जा रहे हैं 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग शादी!
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान 51 साल की उम्र में अपने से 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। दोनों की फैमिली ने इस रिश्‍ते के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
 
अरबाज खान ने मलाइका संग शादी के 18 साल बाद 2017 में ले लिया था। मलाइका अरोरा से तलाक के बाद अरबाज फिल्मी पार्टीज में और आउटिंग पर जॉर्जिया के साथ नजर आते रहते हैं। जॉजिया इटली की हैं। वह जानी मानी इटेलियन मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर हैं। 
 
अरबाज और मलाइका के तलाक की वजह अर्जुन कपूर का मलाइका संग बढ़ती नजदिकियों को मना जाता हैं। अरबाज जहां जार्जिया संग शादी करने वाले हैं। वहीं, मलाइका का भी अर्जुन संग अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते स्पॉट किया जाता है। 
 
खबरें हैं कि 45 साल की मलाइका और 33 साल के अर्जुन भी जल्द शादी कर सकते हैं। दोनों ने साथ में एक घर भी खरीद लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

6 एक्टर्स संग अफेयर के बाद बिपाशा ने की थी शादी, पति की हो चुकी हैं पहले 2 शादी