Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विराट कोहली के टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (11:05 IST)
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। विराट ने बताया कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

 
विराट कोहली के इस फैसले से उनके फैंस थोड़े निराश है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपने पति के इस फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में विराट कोहली का लेटर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाकर विराट के फैसले का खुले दिल से समर्थन किया है।
 
बता दें कि विराट ने अपने लेटर में लिखा है, मैं न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में मेरे सफर में मेरा साथ दिया। मैं उनके बिना यह नहीं कर सकता था। 
 
उन्होंने लिखा, पिछले 8-9 साल में सभी 3 फॉर्मेट में खेलने और पिछले 5-6 साल से नियमित रूप से कप्तानी करने पर मेरे अत्यधिक कार्यभार को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझे भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए खुद को स्थान देने की आवश्यकता है। मैंने टी20 कप्तान के तौर पर अपने समय में टीम को सब कुछ दिया है और आगे बढ़ते हुए एक बल्लेबाज के तौर पर टी20 टीम के लिए ऐसा करना जारी रखूंगा।
 
विराट ने लिखा, मैंने अक्टूबर में दुबई में इस टी 20 विश्व कप के बाद टी 20 कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है। मैंने सभी चयनकर्ताओं के साथ सचिव जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से भी इस बारे में बात की है। मैं अपनी पूरी क्षमता से भारतीय क्रिकेट और भारतीय टीम की सेवा करना जारी रखूंगा।
 
गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई थी। दोनों ने सीक्रेट तरीके से इटली में सात फेरे लिए थे। इसी साल 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम वामिका रखा गया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments