Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इरफान की 'अंग्रेजी मीडियम' के गाने 'कुड़ी नू नाचने दे' में अनुष्का-कैटरीना और आलिया आएंगी नजर

Webdunia
मंगलवार, 10 मार्च 2020 (06:01 IST)
इरफान खान और करीना कपूर खान की जोड़ी वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म में राधिका मदान भी अहम रोल में हैं। फिल्म का एक गाना ‘कुड़ी नू नाचने दे’ इन दिनों चर्चा में है। इस गाने में अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।


ये गाना महिलाओं के सम्मान, हक और उनके अधिकारों के मद्देनजर बनाया गया है। एक्ट्रेसेस ने इस गाने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का शर्मा ने कहा, मैं ऐसे माहौल में पैदा हुई हूं जहां पर मुझे वो सब करने की खुली छूट थी जो मैं चाहती थी। मैं उम्मीद करती हूं कि हर लड़की के साथ ऐसा हो, मेरे पिता ने मुझे आजादी दी, मगर आज भी सच्चाई ये है कि कई सारे घरों में लड़कियों को वैसी आजादी नहीं है, ये दुखद है।
 
आलिया भट्ट ने इस पर कहा, ये गाना आज की पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। यह हमें बताता है कि कैसे एक महिला को संपूर्णता के साथ जीने का अधिकार है। उसे उसके सपने जीने देने चाहिए। यदि उसे आजादी दी जाएगी तो वो अपनी काबीलियत से सभी को आश्चर्यचकित कर देगी। बस आप उसे उड़ने दें।

कैटरीना कैफ ने कहा, ये गाना जीवन का जश्न मनाने के बारे में है। गाने की लिरिक्स कहती हैं कि उसे नाचने दो, लेकिन मेरे लिए डांस का मतलब है आनंद का भाव, गाना ये संदेश दे रहा है कि आप अपने खुद को अच्छी तरह व्यक्त करें, जाहिर करें, उसे ये ना बताएं कि उसे नाचना है, बल्कि उसे ये बताएं कि उसे खुद को जाहिर करना है, अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये दुनिया एक बेहतर स्थान बन सकती हैं।
 
'कुड़ी नू नचने दे' को विशाल डडलानी ने गाया है। यह गाना समानता और किसी के सपने की इज्जत करने की बात करता है। 'अंग्रेजी मीडियम' एक सिंगल पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी की पढ़ाई के सपने को पूरा करने के लिए सभी सीमाओं को पार कर जाते हैं। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments