Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुराग कश्यप ने बताया- आखिर क्यों उनकी फिल्में छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत ने धर्मा और यशराज के साथ किया काम

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (13:38 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने सुशांत को लेकर कई सारे खुलासे भी किए हैं। उनके मुताबिक, सुशांत की मौत का किसी को जिम्मेदार ठहराना गलत है क्योंकि उन्होंने अपने निर्णय खुद लिए थे।

 
एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने बताया कि सुशांत ने दो बार उनकी फिल्में रिजेक्ट कर दी थी और यशराज और धर्मा प्रोडक्शन की फिल्में की थी। अनुराग के मुताबिक, सुशांत बड़े बैनर के साथ काम करना चाहते थे इसलिए अब उनको लेकर नेपोटिज्म की बात करना बेफिजूल की बाते हैं।
 
ALSO READ: Atrangi Re: 2 हफ्तों की शूटिंग के लिए 27 करोड़ फीस ले रहे अक्षय कुमार?
 
अनुराग कश्यप ने कहा, न्यूकमर्स बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करना चाहते हैं। सुशांत भी ऐसा ही चाहते थे। उन्होंने मेरी फिल्म हंसी तो फंसी छोड़ दी थी क्योंकि उन्हें यशराज ने शुद्ध देसी रोमांस ऑफर कर दी थी। मुकेश छाबड़ा मेरे ऑफिस से काम किया करते थे। हमने हंसी तो फंसी परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत के साथ शुरू की थी।

परिणीति पहले से ही यशराज के अंडर में काम कर रही थीं। तो हम उनसे बात करने के लिए गए थे और उन्हें बताया कि काय पो चे और पीके एक्टर के साथ फिल्म बना रहे हैं। यशराज ने सुशांत को बुलाया और उन्हें शुद्ध देसी रोमांस वाली डील दे दी।
 
अनुराग ने आगे कहा कि सुशांत जो मेरे ऑफिस में बैठा करता था, मैं और मुकेश उससे बात किया करते थे। उसने यशराज के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और हंसी तो फंसी छोड़ दी। जो एक आउटसाइडर की फिल्म थी क्योंकि उसे यशराज का टैग चाहिए था। ये हर एक्टर चाहता है और मैंने इसका बुरा भी नहीं माना। वो बहुत टैलेंटेड एक्टर था। ये सिर्फ आपके चुनाव पर निर्भर करता है। उसने फिल्म ड्राइव (Film Drive) को चुना मेरी फिल्म को मना करके क्योंकि वो धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करना चाहता था। अब लोग उनकी मौत का इस्तेमाल दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कर रहे हैं।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। बताया जा रहा है कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। मुंबई पुलिस सुशांत के सुसाइड मामले की जांच में लगी है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments