Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुराग कश्यप का बड़ा खुलासा, परिणीति ने ‘हंसी तो फंसी’ में सुशांत संग काम करने से कर दिया था इनकार

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (16:59 IST)
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के साथ हुई व्हाट्सएप चैट शेयर की थी। जिसमें अनुराग ने कहा था कि वो सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि वो कोई न कोई प्रोब्लम खड़ी करते थे। अनुराग ने बताया कि पहली बार ऐसा फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के दौरान हुआ। अब एक ताजा इंटरव्यू में अनुराग कश्यप से फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर की है। उन्होंने खुलासा किया कि परिणीति चोपड़ा ने शुरुआत में सुशांत के साथ काम करने से इनकार कर दिया था।



अनुराग कहते हैं, “हम फिल्म (हंसी तो फंसी) करने वाले थे। इसके लिए हमें एक्ट्रेस की तलाश थी। हम परिणीति चोपड़ा के पास पहुंचे। लेकिन उन्होंने कहा ‘मैं टीवी एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहती।‘ फिर हमने उन्हें बताया कि सुशांत सिंह कौन हैं। जिन्होंने काय पो चे और पीके जैसी फिल्में की हैं। वह अब सिर्फ टीवी एक्टर नहीं हैं।”



अनुराग ने आगे बताते हैं, “परिणीति शुद्ध देसी रोमांस फिल्म भी कर रही थीं। तो वह यशराज के पास गईं और उनसे बात की। जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने सुशांत बुलाया और शुद्ध देसी रोमांस में काम करने का ऑफर दिया, जिसके बाद सुशांत ने हमसे कोई कॉन्टेक्ट नहीं किया।”



अनुराग ने आगे कहा, “हर कोई समझता था कि यशराज के साथ जाना सुशांत के लिए बेहतर सौदा है और इसलिए किसी ने भी इसके लिए उसका विरोध नहीं किया।”



बताते चलें, इन दोनों ही फिल्मों में परिणीति ने अहम भूमिका निभाई। जहां उन्होंने ‘हंसी तो फंसी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस किया तो, वहीं ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में परिणीति और सुशांत की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आई थी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments