Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर एक्स वाइफ बोलीं- मैं दुखी हूं कि आपको इससे...

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (12:22 IST)
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद से कई लोग उनके विरोध में तो कई उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी और फिल्म एडिटर आरती बजाज भी उनके समर्थन में आगे आई हैं। 

 
आरती ने कहा कि अनुराग वैसे इंसान हैं जो अपने यहां महिलाकर्मियों के लिए काम का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करते हैं। आरती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'अनुराग कश्यप आप रॉकस्टार हैं। जैसे आप महिलाओं को सशक्त करते हैं, वैसा करना और उन सभी के लिए सुरक्षित स्थल तैयार करना जारी रखें। मैं सबसे पहले इसे हमारी बेटी के साथ देखती हूं।'

आरती कहा कि दुनिया में जरा सी भी ईमानदारी नहीं बची है और दुनिया बेकार लोगों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग, जो दूसरों से घृणा करने में अपनी ऊर्जा लगाते हैं अगर उसका रचनात्मक इस्तेमाल करते तो यह दुनिया बेहतर होती। घोष के आरोप को 'घटिया' हथकंडा करार देते हुए आरती ने अनुराग से कहा कि वह गलतियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाना जारी रखें।
 
उन्होंने कहा, 'अब तक का सबसे घटिया स्टंट, पहले इस पर मुझे गुस्सा आया और फिर हंसी आ गई। मैं दुखी हूं कि आपको इससे गुजरना पड़ रहा है। यही उनका स्तर है। हमेशा ऊंचाई पर रहें और अपनी आवाज उठाना जारी रखें। हम आपको प्यार करते हैं।' 
 
बता दें कि अनुराग ने अपने पर लगे आरोप पर ट्वीट किया था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा कि जो भी आरोप हैं आपके, सब बेबुनियाद हैं'
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ