Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुपम खेर ने फैंस से की कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील, बोले- जीवन अनमोल है

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (16:44 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अक्सर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं अक्सर वे फैंस को जरूरी संदेश भी देते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने मास्क पहनने के महत्व और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक वीडियो साझा किया। 

 
वीडियो में अभिनेता ने इस तथ्य पर जोर दिया है कि कोविड अभी भी फैल रहा है और हमें अभी भी सावधान रहने की जरूरत है।
 
उन्होंने वीडियो में कहा, हमारे देश ने दुनिया की तुलना में बहुत अच्छी तरह से कोविड को प्रबंधित किया है, लेकिन अब एक नई लहर है और मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था विकसित हो और हम चाहते हैं कि लोग बेहतर हों। टीकाकरण हो रहा है, लेकिन हम आजादी का अनुभव कर रहे हैं।
 
हम बिना मास्क के घूम रहे हैं, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जा रहे हैं और सामाजिक दूरियां नहीं बना रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि ऐसा न करें। मैं आपसे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अनुरोध करता हूं कि हम सभी प्रोटोकॉल और निर्देशों का पालन करें। अपना मास्क पहनिए और अपने हाथ धोएं। जीवन अनमोल है। अपने दोस्तों और अपने आप का ख्याल रखें। सुरक्षित रहें।
 
वीडियो में उन्होंने लोगों को सचते करते हुए कहा कि बेशक वैक्सीन आ गई है, मगर हमें सभी सुरक्षा उपायों को बनाए रखना है। अनुपम खेर ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करने के अलावा यह भी कहा कि अपने आसपास के वातावरण को साफ बनाए रखें।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments