Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनुपम खेर ने बताए गंजे होने के फायदे, शेयर की मजेदार तस्वीर

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (15:10 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपनी फिल्मों और लाइफ के अलावा रोजमर्रा के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर पोस्ट करते रहते हैं। वहीं अनुपम खेर कई बार ऐसी बातें कह देते हैं जिसे पढ़ने के बाद लोगों की अपने आप ही हंसी छूट जाती है।

 
इस बार भी अनुपम खेर ने कुछ ऐसा किया है जिसे जो भी पढ़ रहा है वो अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहा है। दरअसल अनुपम खेर ने एक तस्वीर शेयर कर अपने गंजेपन का ही मजाक उड़ाया है। साथ ही उन्होंने गंजे होने के फायदे भी बताए हैं।
 
अनुपम खेर ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनियाभर के गंजे लोगों के लिए। आपको नहीं कि मेरा पॉइंट सही है। क्यों मेरे गंधे दोस्तों, मैंने सही कहा ना।'
 
अनुपम की इस मजाकिया तस्वीर पर लिखा है, 'दुनिया में सबसे संतुष्ट गंजा आदमी होता है क्योंकि उसकी कोई मांग नहीं होती और न ही कोई उसका बाल बांका कर सकता है।'
 
अभिनेता के इस पोस्ट को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और लगातर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि पिछले ही हफ्ते अमुपम खेर ने अपनी एक किताब 'योर बेस्ट डे इस टुडे' भी रिलीज की थी जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन और खुद के परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए थे। 
 
अनुपम खेर पिछली बार फिल्म 'वन डे: जस्टिस डिलीवर्ड' में नजर आए थे। इसके अलावा उनका एक अमेरिकन टीवी शो 'न्यू ऐम्सटर्डम' भी रिलीज हुआ था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments