Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनूप जलोटा निभाएंगे सत्य साईं बाबा का किरदार

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (12:08 IST)
भजन सम्राट और 'बिग बॉस 12' के कंटेस्टेंट अनूप जलोटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अनूप जलोटा को जल्द ही विक्की राणावत के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में लीड रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह सत्य साईं बाबा की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

 
इस फिल्म से अनूप जलोटा का लुक सामने आ चुका है। फिल्म का शीर्षक 'सत्य साईं बाबा' दिया गया है। इस फिल्म के बारें में बात करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, मुझे खुशी है कि मुझे सत्य साईं बाबा का किरदार निभाने का मौका मिला। क्योंकि मैं खुद उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर बहुत भरोसा करता हूं।
 
उन्होंने आगे कहा, मैंने उन्हें करीब से देखा है और उनके बारे में काफी कुछ पढ़ा भी है। इस फिल्म में बड़े स्तर पर रिसर्च की जरूरत थी और इस किरदार को निभाना एक चुनौती होगी।
 
बालाकृष्ण श्रीवास्तव के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में बप्पी लहरी ने संगीत दिया है। फिल्म में अनूप जलोटा के अलावा जैकी श्रॉफ, साधिका रंधावा, गोविंद नामदेव, अरुण बक्शी और मुश्ताक खान जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म को हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलुगु और मराठी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। 
 
सत्य साईं बाबा की यह बायोपिक 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। 14 साल की उम्र में उन्होंने समाज की सेवा के लिए अपने घर को छोड़ दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments