Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिग बॉस के हाउस में साथ क्यों नहीं सोए अनूप जलोटा और जसलीन मथारू?

बिग बॉस के हाउस में साथ क्यों नहीं सोए अनूप जलोटा और जसलीन मथारू?
बिग बॉस सीज़न 12 की थीम है 'विचि‍त्र जोड़ी' और इस पर सिर्फ अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की जोड़ी खरी उतरती है। दोनों के बीच उम्र का फासला 37 वर्ष है और यही बात लोगों को हजम नहीं हो रही है। हालांकि प्यार उम्र का बंधन नहीं मानता, लेकिन हमारे यहां इस तरह के रिश्ते को अजीब निगाहों से ही देखा जाता है। 
 
बिग बॉस के हाउस में कुछ सिंगल बेड हैं तो कुछ डबल। सभी हाउसमेट्स ने अपनी इच्छानुसार बेड का चुनाव किया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि जसलीन ने सिंगल बेड चुना। सभी को उम्मीद थी कि वे डबल बेड चुनेंगी और अनूप उनके पार्टनर होंगे।

जसलीन की इस हरकत पर अनूप भी आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने कहा- 'तो मैं दूर हो गया। हम खुले में सोएंगे।' इस पर जसलीन ने कहा 'तो आप कहां पर हो अभी? आप एक काम करो, वेट करो, आपको पार्टनर मिल जाएगा कोई।'


पहली रात तो अनूप बाहर सोए। उनके खर्राटों की आवाज से कुछ लोग परेशान रहे। लेकिन दोनों का साथ में नहीं सोना कई सवाल उठा रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सलमान खान ने अपनी फिल्म 'लवरात्रि' का बदला नाम