Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गंदी बात एक्टर अंशुमन झा बने पिता, पत्नी सिएरा ने दिया बेटी को जन्म

अंशुमान की वाइफ सिएरा विंटर्स 10 मार्च को मां बनी हैं

WD Entertainment Desk
बुधवार, 13 मार्च 2024 (14:32 IST)
Anshuman Jha becomes father: इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर किलकारियां गूंज रही है। वहीं अब एक्टर अंशुमान झा भी पिता बन गए हैं। एक्टर की पत्नी सिएरा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अमेरिका में अंशुमन झा की पत्नी ने 32 घंटे की लंबी प्रक्रिया के बाद बेटी जन्म दिया। 
 
'गंदी बात' और 'लव सेक्स और धोखा' में नजर आए अंशुमन झा ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। अंशुमान की वाइफ सिएरा विंटर्स 10 मार्च को मां बनी हैं। कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshuman Jha (@theanshumanjha)

अंशुमन झा ने लिखा, मैं आप सभी का आभारी हूं मेरी पत्नी सिएरा और बेटी 'तारा' दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। हम एक परी पाकर काफी खुश हैं। मेरी मां ने मुझे पाला, मेरी बड़ी बहन की वजह से मैं अभिनय कर सका। मेरी चचेरी बहनों की वजह से हमेशा मेरे जीवन महिलाओं का बहुत प्रभाव रहा है। हम एक बेटी पाकर काफी खुश हैं। मेरी पत्नी सिएरा की मां और पिता यहीं है। मेरा मानना है कि तारा की नाना-नानी मेरे बच्चे के लिए आशीर्वाद हैं।
 
अंशुमन ने कहा, सिएरा ने बेटी का नाम 'तारा' रखा है। उसे 'तारा' नाम बहुत पसंद था। हम अपनी बेटी का नाम तारा झा विंटर्स रखा है। 
 
अंशुमन झा की पत्नी सिएरा अमेरिका की रहने वाली हैं, इसलिए कपल ने अपने पहे बच्चे का वेलकम वहीं करने का फैसला किया। अंशुमन और सिएरा साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ