Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस के सामने खोला राज, सुशांत को परेशान करती थीं रिया चक्रवर्ती

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (11:11 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस को रिया चक्रवर्ती से जुड़ी अहम बातें बताई है। खबरों के अनुसार अंकिता लोखंडे ने बिहार पुलिस के सामने खुलासा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती के साथ रिश्ते में खुश नहीं थे। वो इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहते थे क्योंकि रिया उन्हें प्रताड़ित कर रही थीं। 
 
अंकिता लोखंडे ने बताया कि उनकी डेब्यू फिल्म मणिकर्णिका के वक्त सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें बधाई देने के लिए मैसेज किया था। इसी दौरान दोनों की बातचीत हुई थी। इस बातचीत के वक्त सुशांत इमोशनल हो गए थे और अंकिता के पूछने पर उन्होंने ये बातें कही थी।
 
बता दें कि अंकिता लोखंडे ने सुशांत के परिवार द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद एक ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट भी किया है। अंकिता ने किसी के नाम या किसी चीज का जिक्र किए बिना सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर लिखा है, 'सच्चाई की जीत होती है।'
 
वहीं, मामले में रिया ने भी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उन्‍होंने मांग की है कि बिहार में दर्ज एफआईआर की जांच को मुंबई ट्रांसफर किया जाए जहां पहले से ही इस मामले में जांच चल रही है। उनका कहना है कि एक मामले की जांच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments