Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को लेकर अनिता हसनंदानी ने जाहिर किया अपना उत्साह, बोलीं- भारत के बेस्ट डांसर्स सिर्फ...

Webdunia
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (12:22 IST)
अनिता हसनंदानी, भारतीय टेलीविजन की सबसे पसंदीदा हस्तियों में से एक हैं। एक अनुभवी एक्ट्रेस और अब एक प्यारी मां अनिता हसनंदानी एक सशक्त महिला हैं। वह अक्सर अपनी भावनाओं और अनुभवों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा करती हैं। 

 
हाल ही में, इस अनिता हसनंदानी ने अपने बेटे 'आरव' के साथ एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक नई पैरेंट बनने के बारे बताती नजर आ रही हैं। उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुप्रतीक्षित डांस रियलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 को लेकर भी अपना उत्साह जताया, जिसमें भारत का 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' खोजा जाएगा।
 
इस वीडियो में वो ये कहती नजर आ रही हैं, इस साल मुझे सबसे अच्छा गिफ्ट मिला, जो मैं संभवतः मांग सकती थी, और वो है मेरा बेटा आरव। मैं सिर्फ उसके लिए दुनिया की सबसे अच्छी चीजें चाहती हूं। लेकिन आप जितने ज्यादा लोगों से सलाह मांगते हैं, आप निर्णय लेने में उतने ही भ्रमित होते हैं कि असल में सबसे अच्छा विकल्प क्या है।

ALSO READ: ब्लू बिकिनी में आलिया भट्ट ने शेयर की बोल्ड तस्वीर
 
इंडियाज बेस्ट डांसर 2 को लेकर वो कहती हैं, हालांकि, अगर कोई एक चीज है, जिसे लेकर ज़रा भी भ्रम नहीं है, तो वो यह है कि भारत के बेस्ट डांसर्स सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में ही मिल सकते हैं। तो, हम यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि भारत का 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' कौन बनता है, आपका क्या ख्याल है?
 
बता दें कि अनीता इस साल फरवरी में मां बनी थी। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है। अनीता ने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। इसके बाद वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, क्या दिल में है, कयामत, कसम से और ये हैं मोहब्बतें, नागिन 3 जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments