Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नाक की सर्जरी से बिगड़ गया था प्रियंका चोपड़ा का चेहरा, अनिल शर्मा बोले- वापस बरेली जाना चाहती थीं एक्ट्रेस

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (11:47 IST)
Priyanka Chopra Nose Surgery: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने साल 2003 में निर्दे‍शक अनिल शर्मा की फिल्म 'द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। प्रियंका और अनिल के रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं।
 
वहीं अब अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। निर्देशक ने बताया कि एक वक्त प्रियंका इंडस्ट्री छोड़ने की कगार पर थीं, उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की नाक की सर्जरी थी। 
 
प्रियंका की नाक की सर्जरी के बारे में बात करते हुए अनिल शर्मा ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, प्रियंका चोपड़ा बहुत ही अच्छी हैं। मैं उन्हें साइन कर चुका था। मेरी पत्नी ने ही उन्हें चेक भी सौंपा था। 'गदर' की रिलीज के बाद मैं अमेरिका और यूरोप चला गया था। जब मैं दो महीने बाद लौटा तो प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी करवा ली थी।
 
निर्देशक ने कहा, प्रियंका जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थीं। मैंने ये सब अखबार में पढ़ा था। मैंने सोचा कि आखिर प्रियंका ऐसा क्यों कर रही हैं, वह वैसे भी खूबसूरत हैं। कुछ दिनों बाद एक प्रोड्यूसर ने मुझे प्रियंका की सर्जरी के बाद वाली फोटो दिखाई। मैं बिल्कुल नहीं पहचान पाया और उससे पूछा-ये कौन सी हीरोइन है? उसने बताया-प्रियंका। 
 
अनिल शर्मा ने कहा, मैं दंग रह गया। उनका चेहरा एकदम काला पड़ चुका था, मैंने सोचा प्रियंका ने अपने साथ ये क्या किया? वह बहुत भयानक दिख रही थीं। मैंने तुरंत ही प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया। अगले ही दिन वह मेरे ऑफिस में आईं। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा दोनों रो रहे थे। एक्ट्रेस के नाक के पास निशान भी थे और वो आज भी है। 
 
उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने कहा था कि प्रियंका का चेहरा ठीक होने में कई महीने लगेंगे। इस वजह से प्रियंका को कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था। मैंने प्रियंका से पूछा-तुमने ऐसा क्यों किया? प्रियंका बोलीं कि उन्हें साइनस की दिक्कत थी जो उनके बर्दाश्त के बाहर हो चुकी थी। प्रियंका सर्जरी बिगड़ने से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने वापस बरेली जाने का मन बना लिया था।
 
अनिल शर्मा ने प्रियंका को समझाया और कहा कि वह मेकअप आर्टिस्ट को बुलाएंगे और सब उनका चेहरे के निशान को कवर कर लेंगे। ताकि स्क्रीन पर ठीक दिखे। अनिल ने एक वेटरन मेकअप आर्टिस्ट को कॉल किया जो कि यशराज फिल्म्स में काम करते थे। उस मेकअप आर्टिस्ट ने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ काम किया था। अनिल शर्मा बोले-जब वो आए तो मैंने उनसे प्रियंका को मिलवाते हुए कहा, दादा ये लड़की है, इसका क्या कर सकते हैं?
 
अनिल शर्मा ने कहा, मेकअप आर्टिस्ट ने प्रियंका का चेहरा देखकर कहा, कुछ करते हैं। इसके 3 दिन बाद फिर हमने प्रियंका का सक्रीन टेस्ट किया। हमने उन्हें शॉर्ट विग दी और जैसे ही टेस्ट हो गया हमने बाकी लोगों को दिखाया। फिर मैंने प्रियंका के साथ फिल्म 'द हीरो: स्टोरी ऑफ स्पाई' की शूटिंग की
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments