Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट जोड़ी फिर आएगी नजर

Webdunia
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को उन दिनों काफी पसंद किया गया था जब दोनों शिखर सितारे थे। तेजाब, राम लखन, बेटा, खेल, किशन कन्हैया, पुकार, परिंदा, जिंदगी एक जुआ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने साथ काम किया और अधिकांश बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रहीं। 
 
पिछले 25 वर्षों से दोनों ने साथ काम नहीं किया है, लेकिन एक बार फिर दोनों को जोड़ी को इंद्र कुमार अपनी फिल्म में लेने की कोशिश कर रहे हैं। इंद्र कुमार के अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित से बेहतरीन रिश्ते हैं। इंद्र ने माधुरी को लेकर दिल, बेटा और राजा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। वहीं अनिल कपूर ने भी इंद्र की कसम और बेटा जैसी फिल्मों में काम किया है। 
 
इंद्र इस समय धमाली सीरिज़ का तीसरा पार्ट 'टोटल धमाल' के नाम से बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी को फाइनल कर लिया गया है। अनिल कपूर ने भी हामी भर दी है। अब माधुरी दीक्षित की हां का इंतजार हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार माधुरी से इंद्र की बात चल रही है। माधुरी चाहती हैं कि इस कॉमेडी सीरिज़ में उनका रोल भी दमदार हो और इंद्र कुमार ने इस बात का वादा किया है। बातचीत चल रही है और माना जा रहा है कि माधुरी को इंद्र मना ही लेंगे। वे हां कहती हैं तो फिल्म में माधुरी और अनिल कपूर साथ दिखाई देंगे। 
 
माधुरी दीक्षित फिल्मों में वापसी के दो बार प्रयास कर चुकी हैं लेकिन दोनों ही बार उन्हें असफलता मिली। आ जा नच ले के बाद उन्होंने गुलाब गैंग तथा डेढ़ इश्किया की, लेकिन ये तीनों फिल्में असफल रहीं। गुलाब गैंग 2014 में रिलीज हुई थी और इसके बाद माधुरी ने फिल्मों में लीड रोल नहीं निभाया। टीवी पर वे बतौर जज जरूर नजर आई हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही वे 'टोटल धमाल' में नजर आ सकती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments