Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस बीमारी से जूझ रहे अनिल कपूर, जर्मनी में करा रहे इलाज

Webdunia
शनिवार, 27 नवंबर 2021 (10:57 IST)
अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वह 64 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई स्टार्स को मात देते हैं। लेकिन इतने फिट दिखने वाले अनिल कपूर भी एक बीमारी से जूझ रहे हैं और जर्मनी में इलाज करा रहे हैं।

 
इस बात की जानकारी अनिल कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके दी है। दरअसल अनिल जर्मनी में अपनी एक पुरानी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं और उन्होंने बताया कि आज उनके इलाज का आखिरी दिन है। अनिल की बीमारी और सर्जरी की बात सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं।
 
वीडियो में अनिल कपूर लंबे काले कोट में काली टोपी पहने जर्मनी की सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, परफेक्ट वॉक इन स्नो, जर्मनी में आखिरी दिन, मैं डॉ मुलर से मिलकर आखिरी दिन अपना इलाज करवाने जा रहा हूं। उनके काम के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।
 
अनिल कपूर की बीमारी का पता चलने के बाद कई फैंस इस वीडियो पर कमेंट करके चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 
 
बता दें कि अनिल कपूर बीते 10 साल अकिलिस टेंडन इंजरी से जूझ रहे हैं। हालांकि अब वो इस बीमारी को हरा चुके हैं। यह बीमारी इंसान के पैरों के निचले हिस्से को चोटिल करती है जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और दर्द भी रहता है
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments