Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एण्डटीवी लेकर आ रहा नया शो भीमा, दिखेगी समानता के अधिकारों के लिए एक लड़की की लड़ाई की कहानी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (17:04 IST)
TV Shows Bheema: एण्डटीवी का नया शो 'भीमा' 80 के दशक पर आधारित है। राज खत्री प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया है। इसमें भीमा नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो किसी दूसरी जाति से ताल्लुक रखती है। यह एक लड़की की दुविधा और समान अधिकारों को लेकर उसके सफर को दिखाता एक सोशल ड्रामा है। 
 
दर्शकों को शो में इस लड़की के साहसिक सफर की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें वह अपने परिवार, समाज और आर्थिक हालातों से उपजी मुश्किलों का सामना करती नजर आती है। काफी अन्याय और भेदभाव झेलने के बावजूद, वह बड़ी ही बेबाकी से उन परेशानियों को पीछे छोड़ देती है।  
 
ढेर सारी चुनौतियों के बावजूद भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर आम्बेडर के कानूनों और आदर्शों को बनाए रखना भीमा के अटूट विश्वास को दिखलाता है। इतनी छोटी-सी उम्र में उसने खुद को इस मिशन के नाम समर्पित कर दिया। 
 
समाज का प्रभावी तबका उसके काम से घबराकर पूरी ताकत से एकजुट होकर उसकी कोशिशों को विफल करने का प्रयास करता है। इतनी बड़ी रुकावट के बावजूद भी भीमा बिलकुल नहीं घबराती तथा अपनी कोशिशें और तेज कर देती है। भीमा का प्रीमियर 6 अगस्त, 2024 को रात 8:30 बजे एण्डटीवी पर किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments