Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अनन्या पांडे ने खरीदा नया घर, धनतेरस पर किया गृहप्रवेश

WD Entertainment Desk
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (13:01 IST)
Ananya Pandey new house: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों सुर्खियों में हैं। अनन्या का नाम बीते काफी समय से आदित्य राय कपूर संग जुड़ रहा है। इसी बीच अनन्या ने धनतेरस के मौके पर पर नया घर खरीदा है।
 
अनन्या ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है। तस्वीर में अनन्या अपने नए घर में पूजन करती नजर आ रही हैं। 
 
वीडियो में अनन्या पांडे घर के दरवाजे पर नारियल फोड़ते हुए गृहप्रवेश करती दिख रही हैं। इसके साथ अनन्या ने लिखा, 'मेरा अपना घर... नई शुरुआत के लिए आप सभी का प्यार और गुड वाइब्स चाहिए। हैप्पी धनतेरस।'
 
फैंस और सेलेब्स अनन्या की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें नए घर की बधाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'बधाई हो अनन्या।' शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'मेरी प्यारी अनन्या को बधाई। तुम्हें और ‍अधिक शक्ति मिले।' 
    
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। वह जल्द ही खो गए हम कहां, कंट्रोल और शंकरा जैसी फिल्मों में दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

प्रियंका चोपड़ा को अपना फैशन आइडल मानती हैं तुलसीधाम के लड्डू गोपाल एक्ट्रेस मोनिका सिंह

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने बर्थडे पर शुरू की सलार पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम की शूटिंग

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments