Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

2 स्टेट्स के बाद फिल्म बदला में नजर आएंगी अमृता सिंह

अमृता सिंह फिल्म बदला में पंजाबी मां का रोल निभाएंगी

Webdunia
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म बदला 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रोमांचक ट्रेलर से लेकर पोस्टर तक लगातार दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहे हैं। वही, अब फिल्म में एक ओर कलाकार का नाम जुड़ गया है।
 

अभिनेत्री अमृता सिंह फिल्म बदला में नजर आएंगी। फिल्म 2 स्टेट्स के बाद अमृता फिल्म बदला के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। 2 स्टेट्स में अमृता सिंह ने एक पंजाबी मां का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म बदला में भी अमृता एक पंजाबी मां की भूमिका में नजर आएंगी लेकिन इसमें एक ट्विस्ट होगा जो फिल्म देखने पर पता चलेगा।
 
हाल ही में, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू का फिल्म से पहला लुक, ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए गानों ने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है और अब सब की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी है। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और पसंदीदा फिल्म पिंक के बाद, अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू फिल्म बदला में दूसरी बार एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। 
 
बदला को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा एज्योर एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। गौरी खान, सुनीर खेतरपाल और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित, क्राइम थ्रिलर सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित है, जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं और 8 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments