Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जॉली एलएलबी 3 से पर्दे पर कमबैक करने जा रहीं अमृता राव, एक बार फिर निभाएंगी यह किरदार

जॉली एलएलबी 3 से पर्दे पर कमबैक करने जा रहीं अमृता राव, एक बार फिर निभाएंगी यह किरदार

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 जून 2024 (17:46 IST)
Film Jolly LLB 3: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी' और अक्षय कुमार स्टारर 'जॉली एलएलबी 2' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस इस फिल्म का तीसरा पार्ट भी जल्द आने वाले हैं, जिसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों ही नजर आएंगे।
 
'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग राजस्थान के अजमेर शुरू हो गई है। इसी बीच इस फिल्म में अमृता राव की भी एंट्री हो गई है। 'जॉली एलएलबी 3' से अमृता राव सालों बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म में अमृता राव अरशद वारसी की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इससे पहले दोनों ने जॉली एलएलबी में साथ काम किया था। 
 
अमृता राव ने जॉली एलएली के पहले पार्ट में संध्या का किरदार निभाया था, जो वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। अमृता राव, जॉली एलएलबी 3 में अरशद की पत्नी के रूप में लौट रही हैं, जो पहले भाग से उनकी कहानी को जारी रखती है। फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Bigg Boss OTT 3 का नया प्रोमो आया सामने, अनिल कपूर का दिखा स्वैग