Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लता मंगेशकर के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने इस तरह दीं शुभकामनाएं, वीडियो शेयर कर कही यह बात

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (16:14 IST)
स्वरकोकिला लता मंगेशकर का 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर एक सम्मानित नाम है जिनकी छवि न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पॉपुलर है। उनके जन्मदिन पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड, राजनीति और खेल के क्षेत्रों से जुड़ी नामचीन हस्तियां भी उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी खास अंदाज में लता जी को जन्मदिन की बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो सोशल  मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर को प्रणाम करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
वीडियो में अमिताभ कहते हैं, लता जी जीवन में कई रिश्ते ऐसे होते हैं जिनका कोई हिसाब नहीं होता। न देने वाले जानते हैं कितना दिया। न लेने वाले जानते हैं क्या-क्या लिया। ऐसे रिश्तों में सिर्फ आदर-सम्मान और श्रद्धा होती है। इन रिश्तों की संज्ञाएं नहीं होतीं। ऐसे ही एक रिश्ते का नाम है लता दीनानाथ मंगेशकर। लता जी आपको 90 वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
 
ALSO READ: लता मंगेशकर को जहर देकर जान लेने की हुई थी कोशिश
 
अमिताभ ने कहा कि मैं मराठी में आज का संवाद करना चाहता था, लेकिन अपनी खराब मराठी से ऐसा नहीं कह सकता था। मैं मानता हूं कि साहित्य कला से हमारा व्यक्ति मत बनता है वो हमारे चरित्र की नींव होते हैं। आज भी जब मन विचल होता है तो मैं बाबू जी (हरिवंश राय बच्चन) की कविताएं पढ़कर शांत हो जाता हूं।
 
हम भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म लता जी के दौर में हुआ। लता जी का जब कोई गीत, भजन या गजल सुनता हूं तो मन बंद कमरे से निकलकर लता जी की आवाज के साथ चल पड़ता है।

अमिताभ बच्चन ने कहा, लता जी के सुरों के बिना संगीत पूरा नहीं होता। लता जी आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments