Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार की कंचना 2 के हिन्दी रीमेक में अमिताभ बच्चन निभाएंगे यह किरदार

कंचना 2 के हिन्दी रीमेक का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी अक्षय की पत्नी के रोल में नजर आएंगी

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के पास इन दिनों बैक टू बैक फिल्में हैं। अक्षय बीते दिनों ही फिल्म केसरी में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। वहीं अक्षय इन दिनों फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग कर रहे हैं, और रोहित शेट्टी की फिल्म सुर्यवंशी में भी नजर आने वाले हैं। 
 
अक्षय़ कुमार जल्द ही साउथ की हिट हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना 2 के हिन्दी रीमेक में काम करने जा रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय़ का नाम काफी पहले ही फाइनल हो चुका है। वे राघव का रोल अदा करेंगे। जिसपर एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा रहती है और उसका मकसद अपनी मौत का बदला लेना है। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है। 
 
अब इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई है। खबरों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को अहम रोल के लिए साइन किया गया है। रिपोर्ट मुताबिक, कंचना के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन अपने करियर में पहली बार ट्रांसजेंडर का रोल निभाएंगे। वे फिल्म में कंचना की भूमिका में दिखेंगे। कंचना वो ट्रांसजेंडर महिला है जिसने अपनी मौत का बदला लेने के लिए राघव के शरीर पर वास किया है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार की पत्नी के रोल में दिखेंगी। फिल्म की कहानी और अक्षय के कैरेक्टर में जरूरी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि कंचना की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के लिए अक्षय शूट कर चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments