Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमिताभ बच्चन का किसानों को दशहरा गिफ्ट, चुकाएंगे 850 किसानों का कर्ज

अमिताभ बच्चन का किसानों को दशहरा गिफ्ट, चुकाएंगे 850 किसानों का कर्ज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने की घोषणा की है। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है। 
 
अमिताभ ने अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। अमिताभ ने ब्लॉग में कहा कि उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों को ऋण चुकाने में मदद की थी। 350 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें खुदकुशी से रोकने के लिए कुछ दिन पहले उनका ऋण चुकाया गया है। इससे पहले आंध्र और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया था। 
 
उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की पहचान की गई है और उनके 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में मदद की जाएगी। उनके 5.5 करोड़ के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है।
 
अमिताभ ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के उन 44 परिवारों की मदद की थी, जिनके घर का शख्स देश के लिए शहीद हुआ था उन्होंने सरकारी एजेंसियों के जरिए आर्थिक मदद की थी। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि वह 'संतोषषजनक अनुभव' रहा था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम, दूसरे दिन कलेक्शन में 60 प्रतिशत आया उछाल