Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आपको पता है मास्क को हिन्दी में क्या कहते हैं? नहीं तो अमिताभ बच्चन से जानिए

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (11:02 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे फैंस के साथ अकसर अपनी लाइफ के स्पेशल मूमेंट और मस्तीभरे पोस्ट शेयर करते हैं। वहीं अब बिग बी ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में वो मास्क का हिन्दी ट्रांसलेशन क्या होता है इसके बारे में बता रहे हैं।

 
अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अमिताभ बच्चन मास्क लगाए हुए हैं। उनका मास्क भी काफी स्पेशल है। इस तस्वीर में बिग बी गुलाबो सिताबो के पोस्टर वाला मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मिल गया! मिल गया! मिल गया! बहुत परिश्रम के बाद, MASK का अनुवाद मिल गया! नासिकामुखसंरक्षक कीटाणुरोधक वायुछानक वस्त्रडोरीयुक्तपट्टिका!'
 
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे पहली बार नहीं है जब अमिताभ ने इस तरह का कोई मजेदार पोस्ट किया हो। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की हाल ही में फिल्म गुलाबो सिताबो अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वे जल्द ही फिल्म चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments