Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमिताभ बच्चन ने मोबाइल में इस नाम से सेव कर रखा है जया बच्चन का फोन नंबर

Webdunia
मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021 (19:04 IST)
अमिताभ बच्चन हैं तो क्या हुआ, वे भी सभी की तरह अपनी पत्नी से डरते हैं। इस बात का जिक्र दबे-छिपे अंदाज में कई बार बिग बी कर चुके हैं। कौन बनेगा करोड़पति में भी बोल चुके हैं। वैसे जया बच्चन और उनका प्रेम जगजाहिर है। साथ में फिल्म करते हुए प्रेम हुआ और फिर दोनों ने विवाह कर लिया। 
 
जब जया ने अमिताभ से शादी करने के लिए हां कहा था तब वे बिग बी से बड़ी स्टार थीं। ये प्रेम का ही कमाल था कि वे 'जंजीर' में महत्वहीन रोल करने के लिए सिर्फ अमिताभ के लिए ही तैयार हुई थी। बाद में इसी फिल्म ने अमिताभ को रातों-रात सफलता दिला दी। इस रिश्ते पर 'रेखा' के कारण दरार आई थी। जया की सूझबूझ ने इस दरार को बढ़ने नहीं दिया। 
 
एक बार कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी ने शरारत करते हुए अमिताभ से पूछ लिया कि उन्होंने किस नाम से पत्नी जया का नंबर सेव कर रखा है। अमिताभ मुस्कुराए। फिर उन्होंने कहा कि जेबी नाम से जया का नाम उन्होंने अपने मोबाइल पर सेव कर रखा है। जेबी यानी जया बच्चन। 
 
अमिताभ यह बताना भी नहीं चूके कि कई बार उन्हें जया की डांट भी खानी पड़ी। कई बार वे महत्वपूर्ण तारीख भूल जाते हैं, यहां तक की शादी की तारीख भी। इसलिए जया के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। बहरहाल, अमिताभ-जया की जोड़ी बॉलीवुड की आदर्श जोड़ी में से एक मानी जाती है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments