Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फैंस का प्यार देखकर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, बोले- कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020 (10:33 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बेटा अभिषेक, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से अमिताभ और अभिषेक अस्पताल में एडमिट है। वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या को होम आइसोलेशन में रखा गया।


फैंस को जबसे इस बात के बारे में पता चला है तब से वो बच्चन परिवार की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। ऐसे में फैंस का इतना प्यार देखकर बिग बी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सभी का आभार व्यक्त किया है।
 
अस्पताल से अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता .. प्यार।' 
 
इससे पहले अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर के साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा, 'ईश्वर के चरणों में समर्पित'। बता दें, ये तस्वीर विट्ठल रुक्मिणी जी की है, जिनका मंदिर महाराष्ट्र के भीमा नदी के तट पर बना हुआ है।
 
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही दी थी। जिसके बाद से वे मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, अमिताभ को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। 
 
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो हाल हीं में उनकी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' डिजिटली रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी थे। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्में झुंड, ब्रह्मास्त्र और चेहरे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments