Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज, नजर आईं रिया चक्रवर्ती

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (14:48 IST)
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहतरीन है। फिल्म का ट्रेलर केवल सस्पेंस से भरा है। खास बात यह है कि इस ट्रेलर में रिया चक्रवर्ती भी नजर आई हैं, जिसके बाद साथ हो गया है कि वह ‍इस फिल्म का हिस्सा है।

 
रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील वीर सहाय के रोल में जबकि इमरान एक बिजनेसमैन करण ओबेरॉय के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में रिया चक्रवर्ती, अन्नू कपूर, सिद्धांत कपूर और रघुबीर यादव हैं। 
 
2 मिनट 22 सेकंड का फिल्म का ये ट्रेलर दिलचस्प है। ट्रेलर में अमिताभ बच्चन और उनके साथी, इमरान हाशमी के साथ एक अनोखा खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर से ऐसा लगता है कि इस खेल में इमरान हाशमी फंसते नजर आ रहे हैं।  ट्रेलर से साफ जाहिर होता है यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है।
 
बता दें कि ‘चेहरे’ फिल्म की अनाउंसमेंट 11 अप्रैल 2019 में की गई थी। बीते साल 17 जुलाई फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लग गया और ये फिल्म रिलीज न हो सकी। यह फिल्म इस साल 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments