Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस बार फिर अमिताभ बच्चन के 'जलसा' पर नहीं होगा होली सेलिब्रेशन, सामने आई यह वजह

Webdunia
बुधवार, 24 मार्च 2021 (17:38 IST)
देश में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में कई राज्यों में होली समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया है। यैहर बीमारी को फैलने से रोकने एवं सुरक्षा के लिहाज से बच्चन फैमिली ने इस साल भी होली का जश्न न नहीं मनाने का फैसला किया है। 

 
बिग बी ने ये फैसला महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर और बीएमसी की ओर से मुंबई में सार्वजनिक और निजी जगहों पर होली खेलने पर लगाए गए प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए लिया है। बच्चन फैमिली का मानना है कि कोरोनाकाल में महामारी के फैलाव को रोकने के लिए ये एहतियात जरूरी है। ऐसे में होली के जश्न में लोगों का इकट्ठा होना सही नहीं है।
 
बात दें कि बिग बी के बंगले जलसा में पिछले साल भी होली का जश्न नहीं मना था। उन्होंने घर पर महज आपस में होली सेलिब्रेट की थी। इसके लिए अमिताभ ने अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा के साथ मिलकर उत्सव रखा था, जिसमें सबने माथे पर टीका लगाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी थी।
 
पिछले साल फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए अमिताभ ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उन्होंने होली समारोह की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी, जिसमें राज कपूर, शम्मी कपूर, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और अन्य लोगों के साथ आरके स्टूडियो में प्रसिद्ध होली समारोह की झलक देखने को मिली थी। 
 
बच्चन परिवार के अलावा बॉलीवुड के और भी कई दिग्गज परिवार होली पार्टी आयोजित करते हैं। कपूर परिवार का नाम भी इस लिस्ट में काफी ऊपर आता है। लेकिन कोरोना और परिवार में हुए करीबियों के निधन को देखते हुए, वहां भी जश्न का माहौल नहीं दिखने वाला है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments