Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

न्यूयॉर्क में दिखा अल्लू अर्जुन का जादू, वार्षिक भारतीय दिवस परेड में किया भारत का प्रतिनिधित्व

न्यूयॉर्क में दिखा अल्लू अर्जुन का जादू, वार्षिक भारतीय दिवस परेड में किया भारत का प्रतिनिधित्व
, सोमवार, 22 अगस्त 2022 (14:07 IST)
पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन बार-बार भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने न्यूयॉर्क में सबसे बड़ी वार्षिक भारतीय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करता है, पैन इंडिया स्टार को परेड में ग्रैंड मार्शल के प्रतिष्ठित खिताब के साथ एक्नॉलेज किया गया हैं, जिसे टाइम्स स्क्वायर में LED स्क्रीन पर भी दिखाया गया था। 

 
यह भारत के लिए सबसे गर्व का पल है क्योंकि एक भारतीय अभिनेता ने विश्व स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। जब उन्होंने इस मेगा परेड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, तो उनके फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर #GrandMarshalAlluArjunAtNYC के रूप में ट्रेंड किया। यह परेड पैन इंडिया स्टार के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई है।
 
webdunia
हाल में अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए इस पल को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया हैं। अभिनेता ने भारत की संस्कृति का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगे के रूमाल के साथ एक सफेद जोधपुरी कैरी किया हुआ था। उन्होंने आगे एक थैंक्यू नोट लिखते हुए कहा- 'धन्यवाद NYC में भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल होना मेरे लिए सम्मान की बात थी।'
 
अल्लू अर्जुन ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जहां उन्हें न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से सार्टिफिकेट ऑफ रिक्गनिशन से सम्मानित किया जा रहा है। इनके साथ एक्टर ने अपना पुष्पराज स्टाइल भी साझा किया। उन्होंने लिखा, न्यूयॉर्क शहर के मेयर से मिलकर खुशी हुई। वेरी स्पोर्टिव जेंटलमैन। सम्मान के लिए धन्यवाद श्री एरिक एडम्स। थगेडे ले।
 
इसके अलावा, अभिनेता का देश के प्रति प्यार और सम्मान तब देखा गया जब उन्होंने परेड के दौरान लोगों को यह कहते हुए संबोधित किया कि 'ये भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं' हाथ में भारतीय झंडा लिए हुए।
 
webdunia
जबकि परेड में लगभग 5 लाख प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हुई थी, वे अल्लू अर्जुन को चियर करने के लिए जोर से चिल्ला रहे थे और उन्हें 'जय बनी' के रूप में सम्मानित किया गया था, पूरी परेड अपने आप में एक नजारा था।
 
जैसे ही स्टार को न्यूयॉर्क में वार्षिक भारतीय दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया, यह स्टार को अब तक की सबसे बड़ी भारतीय हस्तियों में से एक बनाता हैं। यह प्रतिनिधित्व उनके स्टेटस में अधिक प्रतिष्ठा और कद जोड़ता है और विश्व स्तर पर उनके स्टारडम को साबित करता है।
 
अल्लू अर्जुन हमेशा अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करने में कामयाब रहे हैं। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया और वास्तविक जीवन में एक एक्टिव एनवायरमेंटलिस्ट हैं। अभिनेता के घर और ऑफिस दोनों में कुल मिलाकर लगभग 100 पौधे हैं। हाल ही में, पैन इंडिया स्टार ने पान मसाला ब्रांड, रम्मी ब्रांड और सिगरेट ब्रांड को खारिज करके खूब सुर्खियों बटोरीं थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कॉफी विद करण 7 : सिद्धार्थ मल्होत्रा संग अपने रिश्ते को लेकर कियारा आडवाणी ने कही यह बात