Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का प्रोमो रिलीज

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का प्रोमो रिलीज

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 24 अप्रैल 2024 (17:01 IST)
Pushpa Pushpa Song: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक बार पुष्पाराज बनकर धमाका मचाने वाले हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली बनकर वापसी करने जा रही हैं। 
 
बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स ने 'पुष्पा 2' के पहले गाने 'पुष्पा पुष्पा' का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है।
 
इस गाने का प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, One chant will resonate all over. #PushpaPushpa Lyrical Promo out now. #Pushpa2FirstSingle firing on May 1st at 11.07 AM.
 
'पुष्पा पुष्पा' गाना 1 मई को 11 बजकर 7 मिनट पर होगा। गाने के प्रोमो ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। 
 
'पुष्पा 2 : द रूल' 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रीति जिंटा ने शुरू की लाहौर 1947 की शूटिंग, सेट से शेयर की BTS तस्वीरें