Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कलंक की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित को देखती रह जाती थीं आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह फिल्म कलंक में काम करने के दौरान माधुरी दीक्षित को देखती थीं तो उन्हें देखती रह जाती थीं

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग का लोहा इंडस्ट्री में मनवा चुकी हैं। आलिया इन दिनों माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘कलंक’ में काम कर रही हैं। आलिया भट्ट की एक्टिंग के न सिर्फ फैंस बल्कि दूसरे सितारे भी दीवाने हैं। कई सितारे आलिया के साथ काम करने की इच्छा भी जता चुके हैं, लेकिन जब आलिया के सामने माधुरी दीक्षित आईं तो उनका रिऐक्शन किसी फैन की तरह था।

फिल्म कलंक के लिए जब आलिया माधुरी के साथ शूटिंग कर रही थीं तो कई बार उन्हें देख वह खो जाती थीं। आलिया ने बताया कि माधुरी इतनी प्यारी लगती थीं कि वह बस उन्हें देखती ही रह जाती थीं। कई बार उन्हें खुद को पिंच करना पड़ता था ताकि वह काम पर फोकस कर सकें।

कलंक में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट एक डांस सीक्वेंस शूट करेंगी। इसमें दोनों क्लासिकल डांस करती दिखाई देंगी। माधुरी जहां ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर हैं तो वहीं उनके साथ डांस करने के लिए आलिया ने खास ट्रेनिंग ली ताकि वह अच्छे से परफॉर्म कर सकें।
 
मल्टी स्टारर फिल्म कलंक करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त अहम रोल निभाते दिखेंगे। फिल्म इस साल 17 अप्रैल को रिलीज की होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments