Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस से मिलने के लिए माननी होगी ये 2 शर्ते

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस से मिलने के लिए माननी होगी ये 2 शर्ते

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 14 नवंबर 2022 (13:20 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर को एक बेटी के माता-पिता बने हैं। रणबीर अपनी बेटी और पत्नी को लकेर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। वहीं फैंस बेबी गर्ल की एक झलक पाने के लिए बेकरार है। फिलहाल उनकी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई गई है। 

 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव है। उन्होंने घर पर बेटी से मिलने वाले मेहमानों पर भी कुछ पाबंदियां लगा दी है। खबरों के अनुसार कपूर और भट्ट परिवार ने बेटी को देखने आने वालों के लिए कुछ नियम बनाए हैं।
 
बताया जा रहा है कि आलिया-रणबीर ने अपनी लिटिल प्रिंसेस के लिए 'नो कैमरा पॉलिसी' जारी की है। दरअसल परिवार वाले नहीं चाहते थे कि बेबी की फोटोज क्लिक की जाएं। चाहे कोई दोस्त हो या परिवार वाले अगर किसी ने भी बेबी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी तो वो वायरल हो जाएगी। 
 
खबरों के मुताबिक जो भी रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने आएगा उसे एक भी तस्वीर खींचने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं न्यूबॉर्न बेबी से मिलने वाले को अपना कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा। बच्ची की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'मैंने प्यार किया' के स्क्रीन टेस्ट मे फेल हो गए थे सलमान खान