Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जल्द बनेगा आलिया भट्ट की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल!

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के लिए साल 2018 बेहद शानदार रहा हैं। उनकी फिल्म राजी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी भरपूर प्यार मिला। फिल्म में आलिया के अभिनय को जमकर सराहा गया। वहीं अब खबरें हैं कि आलिया और विकी कौशल की इस फिल्म का सीक्वल जल्द बन सकता है। 
 
फिल्म राजी की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित थी। रिपोर्ट के मुताबिक हरिंदर सिक्का अब इस किताब के दूसरे भाग की तैयारी कर रहे हैं। दूसरा पार्ट 'रिमेंमबरिंग सहमत' के नाम से लिखा जाने वाला है।
 
सिक्का ने एक इंटरव्यू में कहा, वे किताब का दूसरा पार्ट लिख रहे हैं जिस पर फिल्म का सीक्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की तरफ से एक स्पाई एजेंट के तौर पर पाकिस्तान भेजी गई इस कश्मीरी लड़की के जीवन के कई सारे पहलू हैं जिनपर फिल्म बन सकती है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने साल 2008 में कॉलिंग सहमत लिखी थी। मैंने सहमत के संग 10 और साल बिता लिए हैं। इन सालों में जितना भी समय उसने मुझे दिया है उसमें मैंने जाना कि कैसे वो डिप्रेशन में चली गई थीं। किस तरह उसने इससे बाहर आने की कोशिश की। ये कहानी उस पर आधारित होगी।
 
फिल्म राजी ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की थी। फिल्म में आलिया के अलावा विकी कौशल, जयदीप अहलावत, सोनी राजदान और रजित कपूर भी थे। आलिया जल्द ही रणवीर सिंह संग गली बॉय में नजर आने वाली हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments