Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भंसाली के खेमे में आलिया भट्ट की एंट्री, दीपिका को झटका

Webdunia
आलिया भट्ट ने अपनी हालिया फिल्म 'राज़ी' से सभी के दिल पर राज किया है। उनकी एक्टिंग से इम्प्रेस होकर कई बड़े फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए काफी उत्सुक हैं। लेकिन आलिया तो सिर्फ टॉप क्लास फिल्ममेकर्स के साथ ही काम करना चाहती हैं। खबर मिली है कि आलिया जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने वाली हैं। 
 
हाल ही में खबर मिली कि आलिया भट्ट अपने काम को छोड़ संजय लीला भंसाली के ऑफिस उनसे मिलने पहुंचीं। उन्होंने काफी वक्त साथ बिताया। यानी कि दोनों किसी अच्छे प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब संजय लीला की लिस्ट में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं। अगर दोनों साथ आए तो निश्चित रूप से यह बड़ा प्रोजेक्ट होगा। 
 
सूत्र के मुताबिक हो सकता है कि यह दोनों, निर्देशक और एक्ट्रेस के लिए गेम-चेंजर प्रोजेक्ट हो सकता है। आलिया अपने करियर में उस पड़ाव पर हैं जहां उन्हें और आगे बढ़ने की ज़रूरत और समय दोनों है। संजय लीला भंसाली के साथ जुड़ना उनके करियर और छवि को एक अलग ही पहचान देगा और वे सुपरस्टारडम का मकाम भी हासिल कर सकती हैं। 
 
यह कोई नई बात नहीं है कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाली हीरोइंस अपने टैलेंट का बेहतरीन उपयोग करती हैं। संजय भी जानते हैं कि किस हीरोइन से कैसी एक्टिंग बाहर निकलवाई जा सकती है। खामोशी की मनीषा कोइराला से लेकर हम दिल दे चुके सनम और देवदास की ऐश्वर्या राय तक और रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत की दीपिका पादुकोण तक, संजय भंसाली के साथ काम करने वाली हर हीरोइन की अलग ही पहचान बनी है। 
 
इस बार अगर आलिया भट्ट उनके साथ मिलकर काम करती हैं तो यह उनके लिए लाइफ का एक टर्निंग पाइंट हो सकता है। फैंस को फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतज़ार है। फिलहाल आलिया गली बॉय, ब्रह्मास्त्र और कलंक में काम कर रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments