Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर? इस वजह से है चर्चा

क्या लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर? इस वजह से है चर्चा
, रविवार, 29 मार्च 2020 (12:29 IST)
कोरोना वायरस के कारण इस समय पूरा देश लॉकडाउन है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी घर में रहकर इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। इसी बीच ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

 
दरअसल आलिया भट्ट ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद से ऐसी चर्चा शुरू हो गई है। आलिया भट्ट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दो डॉग्स नजर आ रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि यह डॉग्स रणबीर कपूर के हैं। रणबीर के पास दो मास्टिफ प्रजाति के कुत्ते हैं, जबकि आलिया के पास पर्शियन कैट है। 
 
इसके अलावा आलिया और रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों सितारे कैजुएल्स में साथ देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में रणबीर के डॉग लियोनल को भी देखा जा सकता है।

फैंस कयास लगा रहे हैं कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच रणबीर और आलिया साथ रहने लगे हैं। हालांकि अब तक इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें सुर्खियों में थी। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इन सब अफवाहों को खारिज कर दिया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना वायरस से जंग के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 25 करोड़ रुपए, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने दिया ऐसा रिएक्शन