Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अक्षय कुमार जब-जब पर्दे पर बने सिख, दर्शकों का मिला जबरदस्त प्यार

अक्षय कुमार जब-जब पर्दे पर बने सिख, दर्शकों का मिला जबरदस्त प्यार

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (13:06 IST)
Akshay Kumar : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू' घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म जसवंत सिंह गिल के जीवन की कहानी और उनकी बहादुरी को बड़े पर्दे पर लाती है। हाल ही में जारी किया गया ट्रेलर प्रशंसकों और दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव का वादा करता है।
 
'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के नाम से जाने जाने से पहले इस फिल्म का नाम 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' था। टाइटल में बदलाव इसके टीज़र रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले किया गया था और यह निर्णय भारत से इंडिया को बदलने के सरकार के निर्णय के प्रति सम्मान के संदर्भ में लिया गया।
 
webdunia
गुमनाम नायक जसवंत सिंह गिल की वास्तविक जीवन की कहानी प्रस्तुत करने वाली यह फिल्म अक्षय कुमार को चौथी बार सरदार के किरदार में प्रस्तुत करती है। सरदार का किरदार हमेशा अक्षय कुमार के लिए लकी फैक्टर रहा है और 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' से पहले वह 'केसरी' (2019), 'सिंह इज ब्लिंग' (2014) और कॉमेडी एंटरटेनर 'सिंह इज़ किंग' (2008) में सरदार की भूमिका में नजर आ चुके हैं। 
 
वह सभी फिल्में जिनमें अक्षय कुमार ने सिख का किरदार निभाया है, बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और साथ ही उन्हें दर्शकों का अपार प्यार भी मिला है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'फुकरे 3', बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में किया इतना कलेक्शन