Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हाउसफुल 4 ट्रेलर रिव्यू : पुरानी 3 को जोड़ बना दी नई हाउसफुल

Webdunia
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (14:29 IST)
हाउसफुल 4 का ट्रेलर देख एक बात तो समझ आती है कि पुरानी तीनों हाउसफुल के जो खास कॉमेडी प्रसंग थे उन्हें ही जोड़ कर नए सिरे से फिर पेश कर दिया है। यानी दर्शकों को उन्हीं बातों पर फिर से हंसी आएगी जिन पर वे पहले हंस चुके हैं। 
 
जैसे, रंजीत की खलनायकी और सीने पर हाथ फेर कर खास अंदाज में आवाज निकालना। ये बात फिर हाउसफुल 4 में नजर आती है। हाउसफुल सीरिज की एक फिल्म में बीवी/गर्लफ्रेंड को लेकर कनफ्यूजन हो जाता है कि समझ ही नहीं आता कि कौन किसकी बीवी है? यह बात फिर हाउसफुल 4 में नजर आती हैं। 
 
इस बार पुर्नजन्म की कहानी है। 1419 में जो जिसकी बीवी या गर्लफ्रेंड थी, वैसी 2019 में नहीं है। थोड़ा उलट-पुलट हो गया है। इसको लेकर कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। निश्चित रूप से कुछ प्रसंग हंसाते हैं तो कुछ जगह सीमाएं ही लांघी गई हैं। हालांकि हाउसफुल सीरिज को पूरा परिवार साथ देखता है इसलिए थोड़ा ध्यान भी रखा गया है। 
 
ट्रेलर देख हंसी तो जरूर आती है। ट्रेलर अच्छा है और जो आप हाउसफुल सीरिज की फिल्मों से उम्मीद करते हैं उसकी झलक को दिखाता है। फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। त्योहार के मौके पर इसी तरह की फिल्में देखना लोग पसंद करते हैं। इसे देख कहा जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग तो शानदार लेगी। 
 
ट्रेलर में राणा दग्गुबाती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार भी नजर आते हैं जिससे फिल्म को मजबूती मिलती है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सबसे आगे नजर आते हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग जोरदार है। पिछले जन्म में जो उनके किरदार दिखाए गए हैं वो भी गुदगुदाएंगे। 
 
ट्रेलर में हीरोइनें प्रभावित नहीं कर पाईं, उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म में वे दमदार उपस्थिति दर्ज करा पाएंगी। कुल मिलाकर हाउसफुल 4 का ट्रेलर उम्मीद तो जगाता है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments