Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' दिवाली के मौके पर इस दिन होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर करेगी बड़ा धमाका

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (13:11 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 'सूर्यवंशी' बीते साल से ही रिलीज का इंतजार कर रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार खबरें सामने आई, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से यह रिलीज नहीं हो पाई।

 
वहीं महाराष्ट्र में सिनेमाघर दोबारा खुलने का आदेश आने के बाद रोहित ने यह साफ कर दिया है कि 'सूर्यवंशी' इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करेगी। हालांकि मेकर्स ने सूर्यवंशी की फिक्स रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की है।
 
ताजा खबरों की माने तो 'सूर्यवंशी' दिवाली के ठीक बाद 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार दिवाली के खास मौके पर सूर्यवंशी दर्शकों के सामने होगी। मेकर्स फिल्म को 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।
 
बताया जा रहा है कि पहले सूर्यवंशी को दिवाली के दिन रिलीज करने का प्लान था। लेकिन इससे ‍फिल्म के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन पर असर पड़ता क्योंकि दिवाली के दिन ज्यादातर लोग पूजा में बिजी रहेंगे ऐसे में सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए बहुत कम लोग आएंगे। 
 
इसलिए दिवाली के अगले दिन इस फिल्म को रिलीज करने का प्लान है क्योंकि उस दिन भी छुट्टी है जिसकी वजह से अच्छे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। सूर्यवंशी के मेकर्स ने इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द बड़ी घोषणा होगी। 
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments