Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अक्षय कुमार ने मां के निधन के बाद शेयर की इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार ने मां के निधन के बाद शेयर की इमोशनल पोस्ट
, बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (11:43 IST)
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया नहीं रही। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि अक्षय की मां की तबियत खराब है। अक्षय उस समय लंदन में सिंड्रेला फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मां के स्वास्थ्य के बारे में जान कर चिंता में पड़ गए और फौरन भारत चले आए। कल रात ट्वीट कर उन्होंने बताया भी था कि मां की हालत गंभीर है और सभी से प्रार्थना करने के लिए उन्होंने कहा। इसी बीच आज सुबह खबर आ गई कि अक्षय की मां नहीं रही। 
 
वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की जानकारी दी है। 

webdunia

 
मां के निधन पर अक्षय ने इमोशनल पोस्ट शेयर की। अक्षय कुमार ने लिखा, आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
 
अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट करके उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय कुमार पर दु:खों का पहाड़ टूटा, मां का निधन, बयां किया असहनीय दर्द