Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धमाका... अक्षय कुमार और सलमान खान साथ कर सकते हैं यह फिल्म!

Webdunia
मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (19:50 IST)
इस समय सलमान खान के फैंस और अक्षय कुमार के फैंस में जमकर ट्विटर वॉर हो रहा है। सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस समय सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है तो दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ बस रिलीज ही होने वाली है। 
 
27 दिसम्बर से गुड न्यूज और दबंग 3 आमने-सामने होगी और दोनों फिल्मों में मुकाबला शुरू हो जाएगा। हालांकि इसे मुकाबला कहना सही नहीं होगा क्योंकि दबंग 3 जहां दूसरे सप्ताह में प्रवेश करेगी वहीं गुड न्यूज पहले सप्ताह में रहेगी। 

ALSO READ: गुड न्यूज़ : मूवी प्रिव्यू
 
बहरहाल दोनों के फैंस इस वॉर को लेकर बेताब हैं। गुड न्यूज़ को लेकर एक्साइटमेंट है और इस कारण फैंस बेसब्र हो रहे हैं। दूसरी ओर सलमान के फैंस नहीं चाहते कि अक्षय की फिल्म के कारण दबंग 3 को नुकसान हो। 

ALSO READ: बॉलीवुड 2019 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड
 
फैंस तो लड़ रहे हैं, लेकिन इन दोनों सितारों को इससे कोई मतलब नहीं है। अक्षय का कहना है कि दबंग 3 भी अच्छा करे और गुड न्यूज़ भी। 
 
गुड न्यूज के प्रमोशन के दौरान अक्षय के सामने सवाल फेंका गया कि क्या वे मुझसे शादी करोगे का पार्ट 2 करना चाहेंगे। गौरतलब है कि इस नाम से बनी फिल्म में अक्षय और सलमान साथ काम कर चुके हैं। 
 
यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी थी। डेविड धवन निर्देशक थे और साजिद नाडियाडवाला निर्माता। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और अक्षय-सलमान की केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई थी। 
 
अक्षय ने कहा कि यह अच्छा आइडिया है। वे मुझसे शादी करोगी 2 करना चाहेंगे। साजिद को इस बारे में सोचना चाहिए। मैं हमेशा से सलमान को पसंद करता आया हूं। 
 
संभव है कि अब निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी इस बारे में सोचे। यदि ऐसा होता है तो यह सलमान और अक्षय के फैंस के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments