Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'कठपुतली' का पहला गाना 'साथिया' रिलीज, रकुल प्रीत सिंह संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार

'कठपुतली' का पहला गाना 'साथिया' रिलीज, रकुल प्रीत सिंह संग रोमांस करते दिखे अक्षय कुमार
, बुधवार, 24 अगस्त 2022 (16:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब इस का पहला गाना 'साथिया' रिलीज हो गया है। 

 
इस गाने में अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में अक्षय और रकुल प्रीत सिंह का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
'साथिया' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को जहरा एस खान और निखिल डिसूजा ने गाया है। वहीं गाने के बोल और म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है। 
 
'कठपुतली' तमिल फिल्म 'रत्सासन' का रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस का रोल में नजर आने वाले हैं। जो अपराधियों को पकड़ने के लिए हर हद को पार कर जाने को तैयार रहते हैं। फिल्म कठपुतली को जैकी भगनानी और दिपशिखा देशमुख के फैमिली बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
 
‘कठपुतली’ को रंजीत एम तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ एक साइको किलर की कहानी है, जो स्कूल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता है। इस फिल्म में लीड किरदार एक्टर विष्णु विशाल ने निभाया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 2 सितंबर को‍ रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हेल्थ अपडेट : कोमा में हैं राजू श्रीवास्तव, कॉमेडियन को होश में लाने के लिए डॉक्टर कर रहे यह काम