Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार

Webdunia
बॉलीवुड में रीमेक फिल्में बनती आई हैं और सुपरहिट भी रही हैं। ऐसे में एक और रीमेक फिल्म की खबर आ रही है। फराह खान को रोहित शेट्टी ने 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने की जवाबदारी सौंपी है।

सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। खबर है कि अक्षय कुमार को यह फिल्म ऑफर की गई है। अक्षय इस फिल्म में अमिताभ वाले किरदार में दिखाई दे सकते हैं। 
 
वहीं, हेमा मालिनी वाले रोल में दीपिका पादुकोण के नाम पर विचार किया जा रहा है। अक्षय इस समय रोहित के साथ 'सूर्यवंशी' कर रहे हैं और फराह के साथ 'तीस मार खां' कर चुके हैं। दीपिका को उनकी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में फराह ने हेमा मालिनी वाले अंदाज में ही दर्शाया था। 
 
कहा जा रहा है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी भी विशेष भूमिका में नजर आ सकते हैं। सत्ते पे सत्ता अमेरिकन म्युजिकल फिल्म सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स की रीमेक थी। राज एन सिप्पी निर्देशित यह फिल्म आज भी टीवी के दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments