Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को कराटे परीक्षा के लिए दिए टिप्स

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (18:21 IST)
मार्शल आर्ट्स में माहिर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में अपनी बेटी नितारा को उसके मार्शल आर्ट्स की परीक्षा के पहले कराटे के कुछ टिप्स देते नजर आए। अक्षय कुमार की पत्नी, अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर शेयर की है।

ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर अक्षय और नितारा की एक तस्वीर करते हुए लिखा- ‘कराटे की पहली परीक्षा के लिए निकलने से पहले एक आखिरी किक’।

इस तस्वीर में अक्षय कुमार को उनकी सात साल की बेटी नितारा को कुछ किक्स सिखाते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को लगभग साढ़े पांच हजार लाइक्स मिल चुके हैं।



वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ है। इस कॉप ड्रामा में अक्षय, कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल में इस फिल्म में जैकी श्रॉफ की भी एंट्री हुई है। ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।



इसके बाद अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय ट्रांस्जेंडर के लुक में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस कर रहे हैं। कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं।



इसके बाद ‍दीवाली पर अक्षय की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होगी। इस ऐतिहासिक फिल्म में अक्षय के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर नजर आएंगी।



हाल ही में अक्षय कुमार ने आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ साइन की है। इस फिल्म में वे सारा अली खान और धनुष के साथ नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments