Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, सिने वर्कर्स के लिए दान दिए इतने लाख रुपए

Webdunia
गुरुवार, 28 मई 2020 (16:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना वायरस के चलते आए संकट में दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। अक्षय ने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ और बीएमसी को 3 करोड़ रुपए दान करने के बाद अब दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में 45 लाख रुपए दान किए हैं।

 
इस पैसे से जूनियर आर्टिस्ट और दिहाड़ी पर काम करन वाले सिने आर्टिस्ट को सैलरी देने में मदद मिल सकेगी। इस बात की पुष्टि सिंटा के सीनियर ज्वॉइंट सेक्रेटरी अमित बहल ने खुद की है। 

ALSO READ: पूजा हेगड़े का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर फैंस को किया अलर्ट
 
अमित बहल के मुताबिक, संकट की इस घड़ी में मदद के लिए आगे आए अक्षय का हम तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। यह प्रयास हमारी कार्यकारी समिति के सदस्य और एक्टर अयूब खान ने लिया था। उन्होंने जावेद जाफरी के जरिए साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार से मदद की मांग की थी। इस पर अक्षय ने फौरन हमारे सदस्यों की लिस्ट मांगी।
 
अमित के मुताबिक, अक्षय और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने हर सदस्य के अकाउंट में 3 हजार रुपए डाले हैं। साथ ही यह भी कहा है कि सदस्यों की मदद के लिए जो भी जरूरत होगी, वो आगे भी करेंगे।
 
बता दें कि इससे पहले पीएम केयर्स फंड और बीएमसी में दान करने के अलावा अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपए मुंबई पुलिस को भी मुहैया कराए थे। मुंबई पुलिस को 1,000 स्मार्टवॉचेस प्रदान की थी।
  

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments