Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जानवर भी हमसे बेहतर : अक्षय कुमार

Webdunia
बेंगलुरु में हुए छेड़छाड़ मामले से फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का खून खौल उठा है। वे छुट्टियां मना कर जैसे ही भारत लौटे उन्हें इस बारे में पता चला। अक्षय ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें अक्षय ने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें इंसान होने पर शर्म आ रही है।

शायद हम पीछे की ओर चल रहे हैं। इंसान से जानवर बन रहे हैं या कहे कि जानवर भी हमसे बेहतर हैं। जो समाज अपनी औरतों को इज्जत नहीं दे सकता उसे समाज कहलाने का कोई हक नहीं है। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी लताड़ लगाई है जो लड़कियों के छोटे कपड़ों या रात में बाहर निकलने पर लड़कियों को ही दोषी ठहरा रहे हैं। अक्षय के अनुसार छोटे लड़की के कपड़े नहीं बल्कि आपकी सोच है।

अक्षय के अनुसार ये दरिेंदे हमारे समाज से ही है। उन्होंने दरिंंदों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सुधर जाओ। जिस दिन भी लड़कियों ने पलट कर जवाब दिया तो तुम लोग ऊपर चले जाओगे। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वे लड़कों से किसी भी मामले में कम नहीं है। वे मार्शल आर्ट्स के जरिये काबिल बने।

कई तकनीक ऐसी हैं जिसकी वजह से लड़के आपकी मर्जी के बिना आपको हाथ भी नहीं लगा पाएंगे। लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। चौकन्ने रहो और सेल्फ डिफेंस सीखो। कोई आपको कपड़ों के ऊपर ज्ञान दे तो कहो कि अपनी सलाह अपने पास रखो।   

बॉलीवुड हलचल

माता-पिता के नाम को जोड़कर रखा गया था रवीना टंडन का नाम

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments